रविवार, 28 अप्रैल 2013

समाचार

सरबजीत सिंह 

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान की जेल में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर हुए हमले को दुखद बताया | इतना क्या कम है | लोकतंत्र के राजा (सेनापति, अधिपति कहने से उन्हें बेइज्जती महसूस हो सकती है ) ने एक ही दिन बाद दुःख प्रकट कर दिया | सिंह ने कहा, ‘‘यह बहुत दुखद है। जेल में कुछ कैदियों ने उन पर हमला किया। यह बहुत दुखद है।’’ जैसे सरबजीत का दर्द सिंह साहब का दर्द बनकर ध्वनि का रूप लेकर शब्द बनकर फूट पड़ा हो | बहरहाल 121 करोड़ की कमान संभालने वाले व्यक्ति ने अपने बहुमूल्य समयों में से इतना समय निकाला, इसके लिए वह बधाई के पात्र है......कृष्ण की बाँसुरी की मधुर आवाज(मनमोहिनी आवाज) ने मोह लिया सबको ...!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

बीस साल की सेवा और सामाजिक-शैक्षणिक सरोकार : एक विश्लेषण

बीस साल की सेवा और सामाजिक-शैक्षणिक सरोकार : एक विश्लेषण बेहतरीन पल : चिंतन, चुनौतियाँ, लक्ष्य एवं समाधान  (सरकारी सेवा के बीस साल) मनुष्य अ...